
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने रविवार को राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के नए उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का समर्थन किया है. बाइडेन का यह निर्णय पिछले महीने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद आया है, जिसके बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेता उन पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने का दबाव बना रहे थे. बाइडेन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है.
बाइडेन ने कहा कि वो इस सप्ताह राष्ट्र को संबोधित करेंगे और जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे.
— Joe Biden (@JoeBiden) July 21, 2024
जो बाइडेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और मेरा इरादा भी फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि ये मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं आने वाला चुनाव ना लड़ूं और केवल राष्ट्रपति के रूप में अपने बचे कार्यकाल के लिए अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं."
81 साल के बाइडेन का यह फैसला अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है.

राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का समर्थन
बाइडेन ने एक्स पर कमला हैरिस का समर्थन करते हुए कहा, "आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं. डेमोक्रेट - अब एक साथ आने और ट्रंम्प को हराने का वक्त है."
बाइडेन के फिर से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद अब उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ का रास्ता साफ हो गया है, जो देश के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं.
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि क्या डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता कमला हैरिस को चुनौती देंगे या पार्टी खुद नामांकन करने का विकल्प चुनेगी.

बाइनेड की तुलना में कमला हैरिस को हराना आसान : ट्रंप
जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रेसिडेंशियल डिबेट में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पिछले कई हफ्तों से बाइडेन पर मुकाबले से हटने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया है.
बाइडेन के इस फैसले के बाद रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी आ गया है. ट्रंप ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस को हराना ज्यादा आसान होगा.
ये भी पढ़ें :
* "कमला हैरिस को हराना और आसान है...": जो बाइडेन के उम्मीदवारी वापस लेने पर बोले ट्रंप
* भारतवंशी कमला हैरिस हो सकती हैं अमेरिका की अगली प्रेसिडेंट? जो बाइडेन ने भी किया समर्थन
* X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने PM नरेंद्र मोदी को दी बधाई
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
