
अमेरिका के अगले उप-राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक नॉमिनी कमला हैरिस के लिए भारत में भी उत्साह दिख रहा है. उनकी मां भारतीय मूल की थीं और उनके परिवार का संबंध चेन्नई से है. उनकी भांजी मीना हैरिस ने रविवार को एक पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यह फोटो उन्हें तमिलनाडु से भेजी गई है. चेन्नई शहर में लगे इस पोस्टर में कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस की तस्वीरें हैं और इसमें तमिल में लिखा हुआ है- 'पीवी गोपालन की नातिन विजयी है'.
मीना हैरिस ने यह पोस्टर शेयर कर बताया, 'मुझे यह पोस्टर तमिलनाडु से भेजी गई थी, जहां से हमारा भारतीय परिवार आता है. मुझे अपने परनाना याद हैं, जब मैं छोटी थी, तो हम फैमिली ट्रिप पर चेन्नई जाते थे- मेरी नानी के लिए मेरे परनाना आदर्श जैसे थे और मुझे पता है कि वो दोनों साथ में कहीं मुस्कुरा रहे होंगे.'
नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को अपने उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है. अगर हैरिस चुनाव जीत जाती हैं तो ऐसा पहली बार होगा, जब अमेरिका में कोई महिला उप-राष्ट्रपति के पद पर बैठेगी.
यह भी पढ़ें: अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है : अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस
बता दें कि कमला हैरिस के पिता हैरिस के पिता जमैका के मूल निवासी हैं और उनकी मां श्यामा गोपालन भारतीय हैं. हैरिस की मां श्यामला स्तन कैंसर विशेषज्ञ थीं. वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में डॉक्टरेट करने के लिए 1960 में तमिलनाडु से अमेरिका आ गई थीं. उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस स्टैनफोर्ड विश्ववविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं. वह अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने जमैका से अमेरिका पहुंचे थे.
श्यामला गोपालन पीवी गोपालन की बेटी थी, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा में उच्च अधिकारी थे. शनिवार को कमला हैरिस ने एक कार्यक्रम में अपने नाना को याद करते हुए बताया था कि वो जब भी भारत आती थीं, अपने नाना के साथ लंबी पैदल सैर पर जाया करती थीं. उन्होंने बताया कि उनके नाना उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में बताया करते थे. उन्होंने कहा कि उनके नाना कहा करते थे कि 'यह हमारा कर्तव्य है कि उन्होंने अपना काम जहां खत्म किया, हम वहां से शुरू करें. इसलिए आज मैं जहां हूं वहां हूं.'
Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन जाएंगी?
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
