
कई अमेरिकी टीवी चैनलों ने गुरुवार की देर रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लाइव कवरेज को अचानक बंद कर दिया. टीवी चैनलों का आरोप है कि राष्ट्रपति ट्रंप चुनावों में हो रही हार को देखते हुए कई मनगढ़ंत आरोप लगा रहे थे और चैनलों के जरिए झूठी सूचनाएं दे रहे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद यह डोनाल्ड ट्रंप का पहला सार्वजनिक संबोधन था.
ट्रम्प ने 17 मिनट के अपने संबोधन में कई निराधार दावे किए और उकसाने वाली बातें कहीं. उन्होंने जोर देकर कहा कि डेमोक्रेट्स "अवैध वोट" का इस्तेमाल कर "हमसे चुनाव चोरी करने" की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब चुनावी मैदान में उनके प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेट्स उम्मीदवार जो बाइडेन जीत की ओर अग्रसर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के करीब पहुंचे जो बाइडेन, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा-बंद करो काउंटिंग
MSNBC टीवी चैनल के एंकर ब्रेन विलियम्स ने लाइव कवरेज के दौरान दखल देते हुए कहा, "ठीक है, यहां हम फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति के लाइव टेलिकास्ट को न सिर्फ बाधित कर रहे हैं, बल्कि उनकी बात दुरुस्त भी कर रहे हैं." इसके बाद नेटवर्क ने फौरन राष्ट्रपति के लाइव प्रोग्राम को बंद कर दिया.
डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर चुनाव में 'चोरी' का लगाया आरोप
इस चैनल के अलावा NBC और ABC न्यूज ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के लाइव प्रोग्राम को बंद कर दिया. CNN के जेक टैपर ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के लिए यह दुखद रात थी, जब लोगों ने राष्ट्रपति को चुनाव चोरी करने का झूठा आरोप लगाते देखा." उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ने "झूठ पर झूठ बोलने के बाद चुनाव चोरी होने के बारे में" बिना किसी सबूत के "सिर्फ मुस्कुराते हुए" बताया, जो खेदजनक है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
