
US President Election 2020 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट (Democrat) पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) के नाम का मजाक उड़ाना रिपब्लिकन (Republican) पार्टी पर भारी पड़ते दिख रहा है. रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परड्यू की इस हरकत के जवाब में सोशल मीडिया पर चले हैशटैग ''MyNameIs'' के साथ हजारों लोगों ने कमला हैरिस के प्रति समर्थन जताया है.
अमेरिकी चुनाव में इस बार राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच है. बाइडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति ( Vice President ) पद का प्रत्याशी घोषित किया है. जबकि ट्रंप ने माइक पेंस को दोबारा वाइस प्रेसीडेंट कैंडीडेंट बनाया है.
यह भी पढ़ें--जो बाइडेन और कमला हैरिस ने हिंदुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
दरअसल, जॉर्जिया में एक चुनावी रैली में परड्यू कमला हैरिस का नाम काह, माह, लाह कहकर पुकारा. परड्यू यही नहीं रुके. उन्होंने कमाला, माला, मला कहकर भी हैरिस की हंसी उड़ाई मगर नस्लीय भावना से की गई इस टिप्पणी को जनता ने गंभीरता से लिया और परड्यू को अपने नाम का मतलब समझाया. हैरिस समर्थकों ने भी ‘MyNameIs' और ‘IstandwithKamala'' नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया.
हैरिस की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा कि पूर्व सीनेटर डेविड परड्यू आप उन्हें होने वाली उप राष्ट्रपति कमला हैरिस बुला सकते हैं. सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने परड्यू को आलोचना करते हुए अपने नाम का मतलब और अपने जन्मस्थान के बारे में उन्हें समझाया.
प्रीत भरारा भी सामने आए
न्यूयॉर्क के दक्षिण जिले के पूर्व अटॉर्नी जनरल प्रीत भरारा ने ट्वीट किया,‘ मेरा नाम प्रीत है, जिसका अर्थ है प्यार.' मीना हैरिस ने ट्वीट किया, ‘मेरा नाम मीनाक्षी है. मेरा नाम हिंदू देवी और मेरी परदादी के नाम पर रखा गया. मेरा ताल्लुक उन मजबूत महिलाओं से है, जिन्होंने मुझे अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाया और सम्मान मांगना सिखाया, खासतौर पर ‘सेंडाविडपरड्यू' जैसे नस्लीय श्वेत पुरुष से, जो हमसे खौफ खाते हैं.'
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
