
अमेरिका के संघीय और राज्य चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में संपन्न हुए यूएस राष्ट्रपति चुनावों (US Presidential Elections) में किसी भी तरह की गड़बड़ी के कोई सबूत या साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा सके कि चुनावों में वोट चोरी, बदलाव या मतदान प्रणाली भ्रष्ट हुई है. देशभर में सुरक्षित और पारदर्शी मतदान के लिए उत्तरदायी संस्था के अधिकारियों ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि डेमोक्रेट्स उम्मीदवार और चुनावों में विजेतारहे जो बाइडेन ने चुनावों में धांधली करवाई है और उनके समर्थन को वोट चोरी करवाए हैं.
चुनाव अधिकारियों ने एक वक्तव्य में कहा, "3 नवंबर को हुए चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे सुरक्षित चुनाव रहा है."
वक्तव्य में कहा गया है, हम जानते हैं कि हमारे चुनावों की प्रक्रिया के बारे में गलत दावे करने के कई निराधार दावे और अवसर रहे हैं, लेकिन हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि हमें अपने चुनावों की सुरक्षा और अखंडता पर अत्यधिक विश्वास है और आपको भी होना चाहिए."
चुनावों के बारे में यह स्टेटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर गवर्नमेंट कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ने जारी किया है, जो प्राथमिक संघीय चुनाव सुरक्षा निकाय, साइबर स्पेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) के तहत एक पब्लिक-प्राइवेट समूह है. इस पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टेट इलेक्शन डायरेक्टर्स और नेशनल एसोसिएशन ऑफ सेक्रेटरीज ऑफ स्टेट (जो अमेरिका में चुनाव करवाता है) ने भी दस्तखत किए हैं. इनके साथ ही यूएस एलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के चेयरमैन ने भी इस पर हस्ताक्षर किए हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
