
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2020 ) के प्रचार में सेलेब्रिटी भी उम्मीदवारों पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे. ऐसा ही कुछ ब्रिटिश कॉमेडियन सैचा बैरन कोहेन ने एक मजाकिया वीडियो के जरिये किया. हालांकि रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी कोहेन पर पलटवार करने से रह नहीं सके. उन्होंने खुलासा किया कि कोहेन ने एक बार उन्हें एक बिजनेस आइडिया देकर फंसाने की कोशिश थी.
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की हवा को बताया खराब, तो कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर कसा तंज
कोहेन ने बोराट सीरीज की अपनी नई मूवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गुलियानी को हास्यापद स्थिति में दिखाया गया है. गुलियानी इस वीडियो में एक आकर्षक युवा महिला के साथ इंटरव्यू के दौरान सवालों का जवाब दे रहे हैं. बोराट का यह वीडियो फिल्म रिलीज होने के पहले ही धूम मचा रहा है.
एयरफोर्स वन (Air Force One) में सवार ट्रंप से जब ब्रिटिश कॉमेडियन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया. ट्रंप ने कहा कि वह वीडियो के बारे में तो नहीं जानते, लेकिन कोहेन ने कई साल पहले उन्हें फंसाने का प्रयास किया था. ट्रंप के मुताबिक, कोहेन एक चालबाज इंसान है और मजाकिया तो कतई नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उद्योगपति ट्रंप 15 साल पुरानी घटना का जिक्र कर रहे थे. वर्ष 2003 के एक इंटरव्यू के दौरान कोहेन ने ट्रंप के समक्ष एक बिजनेस आइडिया रखा था. इसमें आइसक्रीम खाने के लिए विशेष प्रकार के दस्तानों का प्रस्ताव था.
न्यूयॉर्क (New York) के पूर्व मेयर गुलियानी ने भी बुधवार को इस फर्जी इंटरव्यू पर बेहद गुस्से में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह वाकया पूरी तरह बनावटी है. असली इंटरव्यू के दौरान वह रिकॉर्डिंग उपकरण निकालने के बाद कमीज को सुधार रहे थे, वह कभी भी वह अनुचित अवस्था में नहीं थे. हालांकि कोहेन ने अपने बचाव में "फेक न्यूज मीडिया" शब्द का इस्तेमाल किया, जो अक्सर ट्रंप और उनके समर्थक मीडिया पर निशाना साधने के लिए करते रहे हैं.
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

