US Election 2020: अमेरिका के रुझान बता रहे हैं कि जो बाइडेन (Joe Biden) अगले राष्ट्रपति (US President Election 2020) बनने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 'हाउडी मोदी' प्रोग्राम में 'अबकी बार ट्रंप सरकार' (Donald Trump) का नारा बुलंद किया था. बाइडेन के राष्ट्रपति बनने की सूरत में क्या विदेश मंत्रालय को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी ताक़ि बाइडन उस नारे को भारत के साथ रिश्तों में आड़े न आने दें?इस सवाल और इससे जुड़े तमाम सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'आपकी तरह हम भी चुनाव के नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं. इतना बता सकते हैं कि भारत और अमेरिका के संबंधों की बुनियाद बहुत मज़बूत है. हमारा सहयोग हरसंभव क्षेत्र में है. रणनीतिक, सुरक्षा, निवेश, व्यापार से लेकर पीपल टू पीपल संबंधों में भी. हमारा ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को वहां के दोनों दलों से मजबूत सहयोग प्राप्त है. वहां के हर राष्ट्रपति और प्रशासन ने इसे और उंचा उठाया है.
जो बाइडेन ने कहा-कोई संदेह नहीं है कि मुझे विजेता घोषित किया जाएगा
गौरतलब है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन जॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप से आगे हो गए हैं. ट्रंप के लिए जॉर्जिया प्रांत में जीतना जरूरी है. यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन बाइडेन यहां से आगे चल रहे हैं. बाइडेन को ट्रंप से 917 वोट की बढ़त है.
इस मुकाबले में जीत किसकी होगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि हजारों वोटों की गिनती अभी बाकी है.बाइडेन 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के लिए जरूरी है. उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीत हासिल कर ली है. मतदान दो दिन पहले हुआ और चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए आवश्यक 270 निर्वाचक मंडल मत के करीब पहुंच गये हैं .
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
