
US Presidential Election Results 2020 : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. प्रेसिडेंसी जीतने के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन को कुल 270 इलेक्टोरल्स की जरूरत है. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे तक बाइडेन और ट्रंप लगभग बराबर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, ट्रंप ने इसके उलट एक ट्वीट कर कहा है कि उनकी स्थिति पूरे अमेरिका में अच्छी दिख रही है.
ट्रंप ने नतीजे आने के बीच ही ट्वीट कर कहा, 'हम पूरे देशभर में अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं. धन्यवाद.'
WE ARE LOOKING REALLY GOOD ALL OVER THE COUNTRY. THANK YOU!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 3, 2020
इसके पहले वोटिंग के दौरान ट्रंप ने वोटरों को वोट देने के लिए उत्साहित करते हुए अपना एक छोटा सा डांस करते हुए वीडियो भी शेयर किया था. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि 'बाहर निकलिए और वोट करिए. मेरे प्रशासन में देश की अर्थव्यवस्था 33.1 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जो अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. अगला साल अमेरिकन इतिहास में सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था का साल होगा.'
अगर इलेक्टोरल्स की बात करें तो बाइडेन को अभी तक 270 में से 215 और ट्रंप को 164 इलेक्टोरल मिले हैं. फ्लोरिडा जैसे अहम राज्य में दोनों के बीच बहुत क्लोज फाइट है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर दोनों के बीच बहुत करीबी लड़ाई चल रही है. हालांकि, अभी बैलट वोटों की काउंटिंग हो रही है लेकिन इन खबरों के बीच ट्रंप की कैंपेनिंग टीम ने दावा किया है कि ट्रंप फ्लोरिडा में जीत चुके हैं.
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

