
US Election Results: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव नतीजों के बीच डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के हजारों समर्थक बुधवार की शाम न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर आए. न्यूयॉर्क में बाइडेन समर्थकों ने जहां राष्ट्रपति चुनावों में हरेक वोट की गिनती कराने की मांग की वहीं, डेट्रॉयट में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने मिशिगन राज्य में वोटों की गिनती रोकने की मांग की.
बाइडेन के समर्थकों ने न्यूयॉर्क में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. वे सभी फिफ्थ एवेन्यू से पैदल मार्च करते हुए मैनहट्टन के ग्रीनविच विलेज के मध्य में वाशिंगटन स्क्वायर पार्क की ओर पैदल मार्च करते हुए गए. न्यूयॉर्क डेमोक्रेट्स के प्रभुत्व का इलाका है.
जो बाइडेन समर्थक सारा बोयागियन ने कहा, "हमें इस चुनाव में हर वोट की गिनती करने की आवश्यकता है." प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस की कड़ी निगरानी में गिनती होनी चाहिए और उसकी रक्षा की जानी चाहिए.
जो बाइडेन जीतें या डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका से रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर : विदेश सचिव
29 वर्षीय सारा ने कहा, "डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव से पहले प्रत्येक वोट की गिनती का दावा किया है. हम इस प्रदर्शन के जरिए संदेश भेज रहे हैं कि यह स्वीकार्य नहीं है." 47 साल के जॉन प्रेजर ने कहा, "हमें डर है कि कहीं ट्रंप वोटों को शून्य न कर दें." सॉफ्टवेयर डेवलपर जॉन ने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि बाइडेन ने जीत हासिल की है, हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि सभी वोटों की गिनती नहीं हो जाती."
उधर, समाचार एजेंसी एएफपी के फोटोग्राफर और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो किल्प के मुताबिक, डेट्रॉयट में एक मतगणना केंद्र पर ट्रंप समर्थकों का विरोध-प्रदर्शन अधिक तनावपूर्ण था. कुछ लोग चिल्ला रहे थे, "वोटों की गिनती रोको". यहां तक कि पूरे मिशिगन में इस तरह की आवाज सुनाई दी. इस बीच अमेरिकी मीडिया ने जो बाइडेन की जीत का एलान कर दिया है. ट्रंप की लीगल टीम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है.
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

