
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) के 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है, लेकिन मौजूदा प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त भी यह वादा करने से इनकार कर दिया कि नतीजे कुछ भी हों, वह उसे स्वीकार करेंगे. इससे यह आशंका बढ़ गई है कि अगर कांटे का मुकाबला रहा तो पोस्टल बैलेट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते ट्रंप अदालत का रुख कर सकते हैं. हालांकि डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन (Joe Biden) ने चुनाव प्रणाली पर भरोसे के साथ जीत का दावा किया है.
यह भी पढ़ें- US President Elections 2020: जानिए कब शुरू होगी वोटिंग, कब घोषित होगा नया राष्ट्रपति
ऐसे में वर्ष 2000 में हुए चुनाव की तरह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में लंबी लड़ाई खिंच सकती है. तब रिपब्लिकन प्रत्याशी (Republican Candidate) जॉर्ज बुश (George Bush) और डेमोक्रेट उम्मीदवार (Democrat Candidate) अलगोर के बीच फासला इतना कम था कि फ्लोरिडा के वोटों की दोबारा मतगणना को लेकर विवाद छिड़ गया और सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा. ट्रंप ने वर्ष 2016 के चुनाव के वक्त भी ऐसा ही किया था. उन्होंने एक बार फिर मेल इन वोटिंग यानी पोस्टल बैलेट पर सवाल खड़े किए हैं. अमेरिका में मतदाताओं की संख्या 23.9 करोड़ है.कोरोना काल में ऐतिहासिक तौर पर 9 करोड़ दस लाख लोग पहले ही वोट कर चुके हैं, जो करीब 38 फीसदी है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप और बाइडेन में मुकाबला टाई हुआ तो अमेरिकी संसद तय करेगी नया राष्ट्रपति
ट्रंप सुप्रीम कोर्ट से भी आस लगाए बैठे
प्रोपब्लिका की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने यहां तक कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनावी गड़बड़ियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट उन्हें दोबारा कार्यकाल का मौका देगा. चुनाव के ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट में खाली पद पर एमी कोरेन बैरेट की नियुक्ति करवाकर ट्रंप ने अपने इरादे भी जता दिए हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में नौ जज हो जाने से फैसला बराबरी पर रहने की गुंजाइश नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट में तीन जज ऐसे हैं, जो बुश बनाम अलगोर (Al Gore) के विवाद के दौरान फ्लोरिडा में पुनर्मतगणना की कानूनी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की नुमाइंदगी कर रहे थे.
फेसबुक ने जताई अशांति की आशंका
चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में जिस कदर जहर घुल चुका है. उसे देखते हुए फेसबुक (Facebook) ने अमेरिकी चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर अशांति की आशंका भी जताई है. चुनावी विश्लेषकों का आशंका है कि श्वेत-अश्वेत, अल्पसंख्यकों को अलग-थलग करने की प्रचार की रणनीति चुनाव बाद विस्फोटक रूप ले सकती है. हालांकि अमेरिका चुनाव को लेकर विवाद पहले भी होते रहे हैं...
बुश बनाम अलगोर का विवाद डरा रहा
इस चुनाव (US President Election) में फ्लोरिडा (Florida) के 25 निर्वाचक वोट निर्णायक साबित हुए. बुश 500 से भी कम वोटों से आगे थे और अलगोर ने वोटों की हाथों से गिनती की मांग कर दी. फ्लोरिडा में ही दर्जनों मुकदमे दाखिल हुए. सुप्रीम कोर्ट को दो बार दखल देना पड़ा. पूरे प्रांत में हाथों से वोटों की गिनती को लेकर विवाद दिसंबर तक नए राष्ट्रपति घोषित करने की समयसीमा नजदीक आ गई. यह समयसीमा खत्म होने के कुछ घंटों पहले सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 से बुश को विजेता घोषित कर दिया. आशंका है कि जो तब फ्लोरिडा में हुआ, वह 2020 में पेनसिल्वेनिया में हो सकता है.
1800 : जब मुकाबला रहा टाई
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 220 साल पहले एक मुकाबला टाई पर रहा, जब थॉमस जेफरसन (Thomas Jefferson) और एरन बर को बराबर इलेक्टोरल कॉलेज मिले. ऐसी स्थिति में अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रंजेटेटिव (House of Representatives) में मतदान हुआ तो 36 वोट ज्यादा पाकर जेफरसन राष्ट्रपति बने.
1824 : जैक्सन को बहुमत नहीं मिला
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 1824 में हुआ 7वें चुनाव में एंड्रयू जैक्सन (Andrew Jackson) को सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए, जॉन क्विंसी और दो अन्य उम्मीदवार उनसे पीछे रहे. लेकिन जैक्सन निर्वाचक वोटों (Electoral College) का बहुमत नहीं पा सके. फिर प्रतिनिधि सभा में वोट पड़े और उन्हें विजेता घोषित किया गया.
1860 : छिड़ा गृह युद्ध, छह लाख लोग मारे गए
अमेरिका में 1860 के चुनाव के नतीजों को लेकर गृह युद्ध छिड़ गया. रिपब्लिकन प्रत्याशी अब्राहम लिंकन (Abraham Lincon) ने डेमोक्रेट उम्मीदवार स्टीफन डगलस समेत तीन प्रत्याशियों को हराया, लेकिन दक्षिण के राज्यों ने नतीजे मानने से इनकार कर दिया और गृह युद्ध छिड़ गया. इसमें छह लाख लोग मारे गए.
1876 में बातचीत से निकला समाधान
अमेरिका में 1876 के चुनाव में रदरफोर्ड हायेस और सैमुअल टिल्डन के बीच विजेता का निर्णय नहीं हो सका. ऐसे में दोनों दलों के बीच चुनाव आयोग के जरिये वार्ता हुआ और हायेस राष्ट्रपति बने.
1960 कैनेडी और निक्सन के बीच विवाद उभरा
अमेरिका में 1960 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट प्रत्याशी जॉन एफ कैनेडी (John F Canedy) और रिपब्लिकन प्रत्याशी रिचर्ड निक्सन (Richard Nixon) के बीच मुकाबले में विवाद उभरा. हालांकि राजनीतिक दबाव के बीच निक्सन ने नतीजे को बाद में मान लिया.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

