
रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सबसे ताकतवर नेता यानी राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. उन्होंने अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति चुनाव (US Elections 2024) जीत लिया है. ट्रंप को इस जीत के लिए दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. अमेरिका में ट्रंप सरकार 2.0 आने से कुछ देश खुश हैं, तो कुछ देशों में बेचैनी है. शायद बांग्लादेश भी ट्रंप के अमेरिका में नया बॉस बनने से खुश नहीं है. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार और अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) भी इसमें शामिल हो सकते हैं. क्योंकि, डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के समय उनके अनुभव उतने अच्छे नहीं रहे थे.
दरअसल, अमेरिका में 2016 में हुआ चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जब व्हाइट हाउस में कार्यभार संभाला, तो बांग्लादेश के एक डेलीगेशन ने वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात की थी. इस डेलीगेशन में कुछ डेप्लोमेट, प्रमुख बांग्लादेशी नागरिक और कुछ सरकारी अधिकारी शामिल थे. लेकिन, ट्रंप ने एक सवाल पूछकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने डेलीगेशन के साथ ऑफिशियल इंट्रोडक्शन से पहले ही यूनुस को लेकर एक सवाल पूछ लिया था. ट्रंप का सवाल था- "वो ढाका का माइक्रो फाइनेंसर कहां है?"
फिर 5 अगस्त 2024 में बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. आखिरकार शेख हसीना को PM पद से इस्तीफा देकर देश भी छोड़ना पड़ा. तब से हसीना भारत में हैं. जबकि बांग्लादेशी सेना ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का चीफ एडवाइजर बनाया है. यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में काफी बढ़ोतरी हुई है. ट्रंप ने अपनी कैपेंनिंग के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का भी जिक्र किया था.
डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने का युद्ध पर क्या होगा असर, पुतिन-नेतन्याहूृ से दोस्ती आएगी काम?
I strongly condemn the barbaric violence against Hindus, Christians, and other minorities who are getting attacked and looted by mobs in Bangladesh, which remains in a total state of chaos.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 31, 2024
It would have never happened on my watch. Kamala and Joe have ignored Hindus across the…
डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदू-अमेरिकियों को 'कट्टरपंथी वामपंथ' के धर्म-विरोधी एजेंडे से बचाने का वादा किया था. बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समूहों पर हमलों की निंदा करते हुए ट्रंप ने कहा था, "मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं. उन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है. लूटपाट की जा रही है. वहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है."
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए कितनी बड़ी गुड न्यूज है, जरा समझिए
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

