
US President Election 2020 : अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव अभी 12 दिन दूर (3 नवंबर) है, लेकिन मतदान तिथि के पहले ही चार करोड़ 21 लाख से ज्यादा लोग वोट डाल चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले चुनाव से करीब दोगुना है. चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच सीधी टक्कर है.
अमेरिकी नागरिकों ने अर्ली वोटिंग (Early Voting) और पोस्टल बैलेट (Mail In Voting) के जरिये ये रिकॉर्ड मतदान किया है. अगर करीब कुल 24 करोड़ मतदाताओं के हिसाब से आकलन करें तो 16 फीसदी अमेरिकी जनता अपना वोट दे चुकी है. अमेरिकी चुनाव निगरानी संस्था यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के अनुसार, बुधवार रात तक 4 करोड़ 21 लाख 43 हजार 836 नागरिक वोट कर चुके थे. बाकी 12 दिनों में यह तादाद सात करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो कुल वोटरों के 30 फीसदी से ज्यादा होगा. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फ्लोरिडा (Florida) यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर मैकडोनाल्ड ने कहा कि इस सुविधा ने चुनाव प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है औऱ चुनाव के दिन सोशल डिस्टेंसिंग में ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी.
यह भी पढ़ें- ट्रंप अगर बाइडेन से हारे तो 28 साल का रिकॉर्ड टूटेगा
टेक्सास में रिकॉर्ड 53 लाख डाल चुके वोट
भारतीयों की बड़ी आबादी वाले टेक्सास (Texas) राज्य में तो 53 लाख लोग वोट डाल चुके हैं. राज्य की 1.84 करोड़ आबादी का यह करीब 30 फीसदी है. चार साल पहले 2016 के चुनाव में तो ट्रंप को यहां से 47 लाख वोट मिले थे. टेक्सास में करीब एक लाख 60 हजार भारतीय मूल के वोटर हैं.
पहले वोट डालने वालों में डेमोक्रेट आगे
जिन लोगों ने अर्ली वोटिंग के लिए पंजीकरण कराया है, इसमें 52 फीसदी डेमोक्रेट, 26 फीसदी रिपब्लिकन (Republican) और 21 फीसदी किसी पार्टी से संबद्धता नहीं रखने वाले हैं. एबीसी-वाशिंगटन पोस्ट के पोल के मुताबिक, चुनाव के दिन वोट करने वालों में ट्रंप (Donald Trump) के समर्थक बाइडेन (Joe Biden) से 19 फीसदी ज्यादा हैं. जबकि चुनाव पूर्व मतदान करने वालों में 67 फीसदी बाइडेन और 31 फीसदी ट्रंप का पक्ष लेते दिख रहे हैं.
मतदान का रिकॉर्ड टूटेगा
अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 13.9 करोड़ लोगों ने वोट डाला था. अर्ली वोटिंग का रुझान देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार भी यह रिकॉर्ड टूट जाएगा. फ्लोरिडा में 37 लाख, उत्तरी कैरोलिना में 22 लाख, जॉर्जिया में 19 लाख और मिशिगन में 16 लाख वोटर अपना वोट डाल चुके हैं. रिपब्लिकन प्रत्याशी और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोस्टल बैलेट में धोखाधड़ी की आशंका जताए जाने के कारण पार्टी समर्थक अर्ली वोटिंग में उत्साह नहीं दिखा रहे. अर्ली वोटिंग के लिए लोग 10-11 घंटे भी लाइन में लग रहे हैं.
युवा वोटर ओबामा के दौर से आगे रहेंगे
बैलेटपीडिया के अनुसार, अर्ली वोटिंग और पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल करने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा है. उनके उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि 2008 में बराक ओबामा (Barack Obama) के चुनाव के दौरान हुए युवा वोटरों के मतदान का रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा.
सितंबर से शुरू हो गया था मतदान
कुछ राज्यों में तो अर्ली वोटिंग सितंबर से शुरू हो गई थी. 3 नवंबर यानी चुनाव के दिन तक पोस्ट किए गए पोस्टल बैलेट (मेल इन बैलेट) को भी स्वीकार किया जाएगा. पोस्टल बैलेट को चुनावी वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है, इससे आप पता लगा सकते हैं कि डाक द्वारा आपका मतपत्र चुनाव अधिकारियों तक पहुंचा या नहीं. मेल इन बैलेट की बड़ी तादाद को देखते हुए इस बार चुनाव परिणाम में भी देरी के आसार हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
