
अमेरिका में जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) होने को है. डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेट हो गए हैं. अगर डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में आती है तो उप राष्ट्रपति कौन होगा, इससे भी पर्दा उठ गया है. ट्रंप (Donald Trump) ने अपने उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस (JD Vance) को ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है. जेडी वेंस आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बन गए हैं. 39 साल के जेडी वेंस साल 2022 में सीनेटर चुने गए थे. खास बात यह है कि वह ट्रंप के कट्टर आलोचक रह चुके हैं. उन्होंने साल 2016 में ट्रंप की खूब आलोचना की थी लेकन इसके उलट अब वह उनके कट्टर समर्थकों में से एक है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चार दिन के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत में पर्याप्त वोट हासिल कर जेडी वेंस को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना, ये जानकारी ट्रंप की ट्रुथ सोशल मीडिया वेबसाइट से सामने आई है. बता दें कि जेडी वेंस साल 2016 में ‘हिलबिली एलेजी' के पब्लिश होने के बाद खूब चर्चा में रहे थे. उनको उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने का फायदा ट्रंप को जरूर मिलता दिख रहा है. माना जा रहा है कि 5 नवंबर को अमेरिका में होने वाले चुनाव के दौरान ज्यादा से ज्यादा ट्रंप समर्थकों के शामिल होने की संभावना है, क्यों कि जेडी वेंस काफी लोकप्रिय हैं.

माना जा रहा है कि एक कट्टर रूढ़िवादी के रूप में जेडी वेंस नए वोटर्स को ट्रंप से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाने की संभावना ज्यादा नजर नहीं आती है. कहा ये भी जा रहा है कि उनके आने से कुछ नरमपंथी भी रिपब्लिकन से अलग हो सकते हैं. वेंस के नाम का ऐलान 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में ट्रंप पर हमले के बाद किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने वेंस के नाम का ऐलान अपने साथी के रूप में करने से पहले नॉर्थ डकोटा के गवर्नर और फ्लोरिडा के सीनेटर से उनके इस पद पर न होने की बात कही थी.
बता दें कि पूर्व वरिष्ठ सलाहकार स्टीव बैनन और ट्रंप के सबसे बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर समेत ट्रंप के कई हाई-प्रोफ़ाइल समर्थकों ने रिपब्लिकन पार्टी को ज्यादा व्यावहारिक विदेश नीति दृष्टिकोण अपनाने और व्यापार बाधाओं का समर्थन करने के लिए प्रेरित करने के लिए वेंस की तारीफ की है. अपनी टकरावपूर्ण सोशल मीडिया अपीरिएंस से वेंस ने ट्रंप समर्थकों को भी खुश कर दिया है.

39 साल के जेडी वेंस अमेरिकी चुनाव में युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे. वेंस के नाम के ऐलान से पहले उप राष्ट्रपति पद के दावेदारों में अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो और टिम स्कॉट और नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डौग बर्गम समेत अन्य लोगों का नाम सामने आ रहा था, जिन पर अब विराम लग गया है. वेंस का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता. बाद में उन्होंने मरीन कॉर्प्स में सेवा दी और फिर येल लॉ स्कूल में स्कॉलरशिप हासिल की.
वह 2016 में "हिलबिली एलीगी" लिखकर खूब चर्चा में रहे. इस किताब में उन्होंने अपने गृहनगर के सामने आने वाली सामाजिक, आर्थिक समस्याओं और गरीबी का जिक्र किया. अपनी किताब में वेंस ने ग्रामीण अमेरिका में आत्म-विनाशकारी संस्कृति की भी आलोचना की और गरीब श्वेत अमेरिकियों के बीच ट्रंप की लोकप्रियता का भी मुद्दा उठाया था. वह ट्रंप को "बेवकूफ" और "अमेरिका का हिटलर" तक कह चुके हैं. अब वह ट्रंप की पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने गए हैं.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

