
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट बुधवार को हुई.यह डिबेट फिलाडेल्फिया के नेशनल कांस्टीट्यूशन सेंटर में हुई.इसमें उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप शामिल हुए.इस डिबेट में अर्थव्यवस्था, गर्भपात, गजा-इजरायल युद्ध, अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी और कैपिटल हिल पर हुए हंगामे जैसे विषय छाए रहे. इसका आयोजन टीवी चैनल एबीसी ने किया.
इजरायल-गजा युद्ध समाधान
डोनाल्ड ट्रंप: ''अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता.उन्होंने हैरिस पर इजरायल से नफरत करने का आरोप लगाया. अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो इजरायल का अस्तित्व दो साल में खत्म हो जाएगा.''

कमला हैरिस: ''इजरायल के पास आत्मरक्षा का अधिकार है.लेकिन सवाल यह है कि वह यह करता कैसे है.उन्होंने कहा कि इस युद्ध का तुरंत अंत होना चाहिए. युद्ध विराम तुरंत होना चाहिए. स्वतंत्र इजरायल और फलस्तीन इसका समाधान है.''
कैपिटल हिल का दंगा
डोनाल्ड ट्रंप: "मैंने अपने भाषण के दौरान शांतिपूर्वक ढंग और देशभक्ति से कहा, बाद में नहीं." उन्होंने अपने भाषण में हिंसा की अपील करने से इनकार किया.उन्होंने कैपिटल हिल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडर नैंसी पेलोसी को जिम्मेदार ठहराया.
कमला हैरिस: "उस दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमारे देश की कैपिटल को अपवित्र करने के लिए एक हिंसक भीड़ को हमारे देश की कैपिटल पर हमला करने के लिए उकसाया था."
अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी
डोनाल्ड ट्रंप: ''मैंने तालिबान से इसलिए बातचीत शुरू की क्योंकि वो हत्याएं कर रहे थे.जिस सौदे से अमेरिका पीछे हट गया, वह एक अच्छी डील थी. अगर अमेरिका की वापसी के समय मैं राष्ट्रपति होता तो अफगानिस्तान में न तो कोई अमेरिकी छूटता और न ही कोई हथियार.

कमला हैरिस: ''यह याद रखना जरूरी है कि वापसी किन परिस्थितियों में हुई.राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे कमजोर सौदों में से एक पर बातचीत की जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं.''
रूस-यूक्रेन युद्ध
डोनाल्ड ट्रंप: ''मैं चाहता हूं कि युद्ध रुक जाए. यूरोप अमेरिका की तुलना में इस युद्ध की बहुत कम कीमत चुका रहा है. मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति वव्लादोमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं. कमला हैरिस इतिहास की सबसे खराब उपराष्ट्रपति हैं, वो हमले से पहले यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत कर युद्ध को रोकने में विफल रहीं.'
कमला हैरिस: ''यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध शुरू होने के बाद मुझसे मुलाकात की थी. मैंने उनसे खुफिया जानकारियां साझा की थीं.हमारे नैटो सहयोगी इस बात के बहुत आभारी हैं कि अब आप राष्ट्रपति नहीं हैं.अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूरोप के बाकी हिस्सों पर अपनी नजरें गड़ाए हुए कीव में बैठे होते.पुतिन एक तानाशाह हैं जो आपको लंच में खा जाएंगे.''
अर्थव्यवस्था
डोनाल्ड ट्रंप: ''मैंने दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की कसम खाई है.सरकार ने टैरिफ के माध्यम से उससे अरबों डॉलर वसूले हैं जो उनके पद छोड़ने के बाद भी यथावत बने हुए हैं.
कमला हैरिस: ''ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका में बेरोजगारी ग्रेट डिप्रेशन (महामंदी) से भी बुरी हालत में पहुंच गई. हमने इसे कम करने की कोशिश की है.ट्रंप ने अरबपतियों और कंपनियों के लिए कर में कटौती की योजना बनाई है.ट्रंप के नीतियों की आलोचना 16 नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री कर चुके हैं. उनका मानना है कि अगर इन्हें लागू किया गया तो अगले साल मंदी आ जाएगी.''
गर्भपात की छूट या पाबंदी
डोनाल्ड ट्रंप: ''डेमोक्रेट गर्भावस्था के 'नौवें महीने' में भी गर्भपात की इजाजत देना चाहते हैं. उपराष्ट्रपति पद पर हैरिस की पसंद टिम वाल्ज ने नौवें महीने में गर्भपात की वकालत की है.ट्रंप ने इस मुद्दे पर फैसला राज्यों पर छोड़ने की वकालत की.''

कमला हैरिस: '' देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां इस तरह का कोई कानून हो. ट्रंप ने गर्भपात के राष्ट्रीय अधिकार को पलटने वाले सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों को नियुक्त किया था.''
ओबामा केयर
डोनाल्ड ट्रंप: "आज यह बहुत बेहतर नहीं है.हम इसकी जगह कुछ और लेकर आएंगे और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं. अगर हम एक ऐसी योजना लेकर आते हैं जो हमारी जनता, आबादी पर ओबामा केयर के मुकाबले कम भार बनने वाला है तो मैं बिल्कुल ये करूंगा. तब तक मैं ये जितना भी काम का है, उसे चलाता रहूंगा."
कमला हैरिस: ''मैंने पिछले चार साल में ओबामा केयर का समर्थन किया है और आगे भी करेंगे. इसे और मजबूत बनाएंगे.ट्रंप के पास इसके विकल्प के रूप में कोई योजना नहीं है.''
नस्लीय टिप्पणी
डोनाल्ड ट्रंप से कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया.इस पर ट्रंप ने कहा, "मुझे इसकी परवाह नहीं है कि वह क्या है." दरअसल ट्रंप ने जुलाई में कहा था कि हैरिस ने हाल ही में एक अश्वेत महिला के रूप में पहचान बनाना शुरू किया है.
कमला हैरिस: "मुझे लगता है कि यह एक त्रासदी है कि हमारे पास एक ऐसा व्यक्ति है जो राष्ट्रपति बनना चाहता है,जिसने अपने करियर में लगातार अमेरिकी लोगों को बांटने के लिए नस्ल का उपयोग करने की कोशिश की है.''
अप्रवासियों खाते हैं कुत्ता
डोनाल्ड ट्रंप: ''अप्रवासी कुत्तों को खाते हैं.वे लोगों के पालतू जानवरों को खा जाते हैं. मैंने टीवी पर ये कहते हुए लोगों को सुना कि मेरे कुत्ते को चुरा कर खा लिया गया.''
कमला हैरिस: ''डोनल्ड ट्रंप बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बातें करते हैं.''
2020 का राष्ट्रपति चुनाव
डोनाल्ड ट्रंप: '' मैंने वह चुनाव जो बाइडन से जीत लिया था. इस बात के सबूत भी हैं कि मैंने वह चुनाव जीता था. ''
कमला हैरिस: ''डोनल्ड ट्रंप लगातार चुनाव परिणाम को नकार रहे हैं. यह दिखाता है कि उनका स्वभाव ह्वाइट हाउस लौटने का नहीं है. उन्हें 81 मिलियन लोगों ने हटाया था.''
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; ट्रंप बोले- समझौता चाहता है ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने की भी बात मानी
Written by: अजय कुमार पटेलअमेरिका में वोटिंग से ठीक पहले ट्रंप ने किया ईरान पर हमला, केशम द्वीप पर कई धमाके
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में 2 साल पर क्यों होते हैं चुनाव? कल मिडटर्म इलेक्शन की वोटिंग, ट्रंप की अग्निपरीक्षा पर भारत की नजर
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप ने दावा किया कि तेल के दाम करीब 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गए हैं क्योंकि ईरान समझौता चाहता है. अमेरिका-ईरान वार्ता और परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए बयान सामने आए हैं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर किए गए सीमित हमलों की श्रृंखला में यह सबसे ताजा हमला है. ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई विस्फोटों की पुष्टि की है.
3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हैं. इससे तय होगा कि संसद, गवर्नर और स्थानीय पदों पर किसका कंट्रोल रहेगा. सीनेट और हाउस दोनों में कड़ी टक्कर है. यहां 4 सवाल और उनके जवाब के जरिए अमेरिका के पूरे मिडटर्म चुनाव को समझिए.
भारत में राहुल गांधी, रघुल गांधी और हेमा मालिनी जैसे डमी उम्मीदवारों की कहानियां पहले सुर्खियां बन चुकी हैं. अब अमेरिका के अलास्का में भी ऐसा ही मामला राजनीतिक भूचाल का कारण बन गया है. डोनाल्ड ट्रंप इसे चुनावी साजिश और वोटर फ्रॉड बता रहे हैं.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'वोट चोरी' से जुड़े मुद्दे पर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि जो व्यक्ति वोटर फ्रॉड का ऐसा सबूत देगा, उसे 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा.
ट्रंप ने कांग्रेस द्वारा मंजूर की गई अरबों डॉलर की विदेशी सहायता को भी रोक दिया है या रद्द कर दिया है. कई डेमोक्रेट्स इस कटौती से नाराज हैं और उनका कहना है कि वे इस फंडिंग को फिर से बहाल करने की कोशिश करेंगे.
मिशिगन की एक रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रैपर निकी मिनाज को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था. हालांकि, कुछ देर बाद ही ट्रंप ने सफाई भी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने रविवार को फिर से चुनावी जीत हासिल कर ली. इस नतीजे से लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वाशिंगटन के बीच कुछ दूरी बनी रहेगी. उन्होंने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया है जो पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं.
संघीय चुनाव आयोग (एफईसी) के आंकड़े एरिजोना के चुनाव में हुए सभी खर्चों को पूरी तरह नहीं दर्शाते. पॉलिटिको ने शुक्रवार को रिपोर्ट किया कि रिपब्लिकन समूह जे फीली के समर्थन में 22 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च कर चुके हैं, जिनमें से बड़ा हिस्सा चुनाव अभियान के अंतिम हफ्तों में खर्च हुआ है.
अमेरिका के मध्यावधी चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर की धमक सुनाई दे रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस ऑपरेशन को रुकवाने का श्रेय ले रहे हैं. ये अलग बात है कि भारत ने हमेशा इससे इनकार किया है,.
