
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. यह डिबेट फिलाडेल्फिया के नेशनल कांस्टीट्यूशन सेंटर में हुई.इसमें उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बात रखी.दूसरी डिबेट में अर्थव्यवस्था, गर्भपात, गजा-इजरायल युद्ध, अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी और कैपिटल हिल पर हुए हंगामें जैसे मामले उठे. अगर हम यह देखें कि किस शब्द का इस्तेमाल दोनों नेताओं ने सबसे अधिक किया तो वह शब्द था, अर्थव्यवस्था. कमला हैरिस ने आठ बार अर्थव्यवस्था शब्द का इस्तेमाल किया तो ट्रंप ने 12 बार इस शब्द का इस्तेमाल किया.
कितनी देर तक चली प्रेसिडेंशियल डिबेट
करीब डेढ घंटे तक चली डिबेट की शुरुआत ही अर्थव्यवस्था से हुई.इस दौरान कमला हैरिस और डोनल्ड ट्रंप ने एक दूसरे की नीतियों की जमकर आलोचना की.कमला हैरिन अपने भाषण में आठ बार अर्थव्यवस्था शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने डोनल्ड ट्रंप पर उनकी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी के चरम पर होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ट्रंप के शासनकाल में बेरोजगारी की दर ग्रेट डिप्रेशन (महामंदी) के दौर से भी बुरी थी. हैरिस ने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बनीं तो महंगाई को कम करने पर जोर देंगी जिससे युवा भी घर खरीद सके.
वहीं ट्रंप ने हैरिस के आरोपों को गलत बताते हुए अपने टैरिफ नीतियों का बचाव किया.इस दौरान उन्होंने 12 बार अर्थव्यवस्था शब्द का इस्तेमाल किया.
किस नेता ने किस शब्द का इस्तेमाल कितनी बार किया
इसके बाद दोनों नेताओं ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वो इस प्रकार हैं. डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने इमिग्रेशन शब्द का इस्तेमाल एक बार, इजरायल का छह बार, फलस्तीन का तीन बार,रूस का दो बार, हमास के एक बार, यूक्रेन का दो बार,गर्भपात कानून का छह बार, अफगानिस्तान का एक बार, चीन का तीन बार और नैटो का दो बार इस्तेमाल किया.
वहीं अगर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की ओर से इस्तेमाल किए गए शब्दों की बात करें तो उन्होंने चीन का इस्तेमाल पांच बार, इमिग्रेशन का दो बार, फलस्तीन का एक बार,हमास का एक बार, रूस का चार बार, यूक्रेन का तीन बार, गर्भपात कानून का छह बार, अफगानिस्तान का एक बार, अर्थव्यवस्था का 12 बार और नैटो का तीन बार जिक्र किया.
ये भी पढ़ें: कमला हैरिस से जोरदार बहस के बाद आया ट्रंप का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
