
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. ट्रंप और कमला हैरिस दोनों ही पूरी तरह से (US President Election 2024) तैयार हैं. पुराने रिकॉर्ड से तो यही लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कभी भी नियमों का पालन नहीं किया है. चार साल पहले उन्होंने धोखाधड़ी की बात कहते हुए राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार को स्वीकार नहीं किया था. अब इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी चुनाव के बाद वह कुछ ऐसा ही कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-अमेरिका में पूर्व भारतीय जासूस पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप: रिपोर्ट
इस बार अंतर ये होगा कि ट्रंप के पास राष्ट्रपति पद की शक्तियां नहीं होगी, जैसे कि उनके पास 2020 के चुनावों में थीं. साथ ही खास बात ये भी है कि अमेरिका में चुनाव रिजल्ट को प्रभावित करने और इसे कठिन बनाने के लिए नए कानून लागू किए गए हैं. ऐसे में किसी को बी ऐसा करने से पहले सोचना होगा.
ट्रंप ने सितंबर में मिशिगन रैली में कहा, "अगर मैं चुनाव हार गया तो आपको बताऊंगा कि क्या, यह संभव है. क्योंकि वे लोग धोखा देते हैं. इसी एकमात्र तरीके से हम हार सकते हैं. साल 2020 के चुनावों में हार के बाद ट्रंप की टीम ने 60 से ज्यादा मुकदमे दायर किए थे, लेकिन उनमें से कोई भी वोटों की गिनती में बदलाव या देरी करने में कामयाब नहीं हो सका.
डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों ने 2020 का राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद चुनाव रिजल्ट को पलटने के लिए काफी कोशिशें की थीं. उन्होंने प्रचार तकनीक के जरिए चुनावी धोखाधड़ी और धांधली के निराधार दावे भी किए थे.
चुनाव विवादों की संभावित आशंका को लेकर रिपब्लिकन ने100 से ज्यादा मुकदमे दायर किए हैं. ये मुकदमे चुनाव के बाद की चुनौतियों के लिए एक आधार स्थापित करने की कोशिश हैं. दोनों ही दल वोट और काउंटिंग पर कड़ी नजर रखने के लिए हजारों वॉलेंटियर्स को तैनात करने की तैयारी कर हे हैं. इन वॉलेंटियर्स को किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर रिपोर्ट करने का काम सौंपा जाएगा. हालांकि, कुछ वोटिंग राइट सपोर्टर्स चिंता जता रहे हैं कि चुनाव पर नजर रखने वाली इस प्रक्रिया को रिपब्लिकन बाधित कर सकते हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
