
अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और रिपब्लिकन उम्मीदवार को कांटे की टक्कर बताई जा रही है. अमेरिका में भी पोल सर्वे भी हो रहे हैं. अमेरिका में तीन नए प्रमुख चुनाव सर्वेक्षण हुए हैं. इन चुनाव पूर्व सर्वे में कौन बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति इसके संकेत मिल रहे हैं. संकेत मिलता है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मामूली बढ़त बनाए हुई हैं. अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए जोरों से तैयारी चल रही है.
क्या कहता है मैरिस्ट कॉलेज पोल
मैरिस्ट कॉलेज के सर्वेक्षण से पता चलता है कि हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच ट्रंप से पांच अंकों से आगे हैं. ट्रंप के 47 प्रतिशत की तुलना में 52 प्रतिशत समर्थन हैरिस को मिलता दिखाई दे रहा है. इस महीने के आरंभ में यह अंतर केवल दो अंकों का बताया जा रहा था.

हालांकि, इस सर्वे में रजिस्टर्ड मतदाताओं को देखें तो मुकाबला कांटे का दिखता है. यहां हैरिस के पास 48 प्रतिशत के मुकाबले 51 प्रतिशत की मामूली बढ़त है. उधर, सर्वे का कहना है कि ट्रंप ने इंडिपेंडेंट मतदाताओं के बीच अपनी ताकत दिखाई है. यहां पर ट्रंप हैरिस के 44 प्रतिशत की तुलना में 54 प्रतिशत पर आगे हैं. सर्वे के अनुसार अगर वोटों का और गहन अध्ययन किया जाए तो हैरिस को महिलाओं (57 प्रतिशत से 42 प्रतिशत) और युवा मतदाताओं के बीच महत्वपूर्ण लाभ मिल रहा है, जबकि ट्रंप पुरुषों (53 प्रतिशत से 47 प्रतिशत) के बीच आगे हैं.
सर्वे के अनुसार जनरेशन एक्स के मतदाताओं में, ट्रंप के 48 प्रतिशत की तुलना में हैरिस 51 प्रतिशत के साथ आगे हैं. हैरिस को युवा मतदाताओं के बीच भी खासा समर्थन प्राप्त है, जिसमें 53 प्रतिशत जेन ज़ी और मिलेनियल्स उनके पक्ष में हैं.
न्यू मार्क्वेट लॉ स्कूल पोल
मार्क्वेट लॉ स्कूल के एक अलग सर्वेक्षण से पता चलता है कि डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है. ये पोल 1-10 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित किए गए थे.
इस सर्वे के अनुसार 48 प्रतिशत संभावित मतदाताओं ने हैरिस को पसंद किया है, जबकि ट्रंप 47 प्रतिशत के साथ मामूली पीछे हैं. जब रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर और जिल स्टीन जैसे अन्य संभावित उम्मीदवारों को भी शामिल करें है, तो हैरिस की बढ़त और कम हो जाती है. ऐसे में, हैरिस को 44 प्रतिशत वोट मिलते हैं, जबकि ट्रंप 41 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

सर्वे के अनुसार जब अनिर्णीत मतदाताओं को हैरिस और ट्रंप के बीच चयन करने के लिए मजबूर किया गया तो दोनों उम्मीदवारों में टक्कर कड़ी हो जाती है, दोनों उम्मीदवारों को संभावित मतदाताओं के बीच 50 प्रतिशत समर्थन प्राप्त होता है.
सर्वेक्षण से पता चलता है कि कांग्रेस की दौड़ में 51 प्रतिशत संभावित मतदाता डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को पसंद करते हैं, जबकि 49 प्रतिशत रिपब्लिकन उम्मीदवारों की ओर झुकाव रखते हैं.
सर्वे के अनुसार आगामी चुनाव में किसके जीतने की अधिक संभावना है के सवाल पर 53 प्रतिशत मतदाताओं ने जवाब दिया की उनको लगता है कि हैरिस निश्चित रूप से या शायद जीतेंगे, जबकि 47 प्रतिशत का मानना है कि ट्रंप का पलड़ा भारी रहेगा.
रॉयटर्स/इप्सोस पोल
हाल ही में रॉयटर्स/इप्सोस ने भी सर्वे करवाया. इसमें कि राष्ट्रपति पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई गई है. इसमें डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मामूली 3 प्रतिशत अंक की बढ़त बनाए हुए हैं. संभावित मतदाताओं के बीच कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप से 45 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के मामूली अंतर से आगे हैं.
इस सर्वे में राजनीतिक चरमपंथ और लोकतंत्र के लिए खतरों से निपटने के मामले में हैरिस ट्रंप से 5 अंक (43 प्रतिशत से 38 प्रतिशत) से आगे हैं. हेल्थ सर्विस पॉलिसी पर भी वह 14 अंकों से आगे हैं. आर्थिक मुद्दों पर ट्रंप हैरिस से 5 अंक (45 फीसदी से 40 फीसदी) से आगे हैं. 46 फीसदी मतदाता हैरिस के बारे में अनुकूल राय रखते हैं, जबकि 42 फीसदी ट्रंप के बारे में भी ऐसा ही सोचते हैं.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

