
US Election Results : अमेरिका में मंगलवार को हुए चुनावों के बीच गुरुवार की सुबह तक वहां मतगणना जारी (US Voting Results) है. रुझानों में डेमोक्रेट जो बाइडेन (Joe Biden) रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से कहीं आगे दिख रहे हैं. बुधवार को बाइडेन को मिशीगन और विस्कॉन्सिन में जीत मिली, जिसके बाद वो व्हाइट हाउस के और करीब आ गए हैं. हालांकि, ट्रंप की कैंपेनिंग टीम ने मतगणना रोकने के लिए तीन राज्यों में केस फाइल कर दिया. ट्रंप की टीम ने मिशीगन, पेन्सिल्वेनिया और जॉर्जिया में लॉसूट फाइल करने की घोषणा की है, वहीं विस्कॉन्सिन में वोटों की फिर से गणना करने की मांग की है.
दोनों प्रमुख राज्यों में जीत के बाद बाइडेन अपनी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ नेशनल टीवी पर संबोधन देते दिखाई दिए. यहां उन्होंने कहा कि वो अभी अपनी जीत की घोषणा नहीं कर रहे लेकिन 'जब मतगणना खत्म होगी, तो हम ही विजेता होंगे.'
उत्तरी राज्यों मिशीगन और विस्कॉन्सिन में जीत हासिल करने के बाद बाइडेन 264 इलेक्टोरल वोट्स हासिल कर चुके हैं. वहीं, ट्रंप के पास 214 इलेक्टोरल वोट्स हैं. नेवादा में छह इलेक्टोरल वोट्स हैं, यहां पर बाइडेन, ट्रंप से थोड़ा ही आगे चल रहे हैं. वहीं, जॉर्जिया और पेन्सिलवेनिया के भी नतीजे अभी नहीं आए हैं. अगर अकेले नेवादा के छह या फिर बाकी राज्यों के भी इलेक्टोरल वोट्स बाइडेन को मिल जाते हैं, तो वो 270 के बहुमत के आंकड़े पर पहुंच जाएंगे और अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन जाएंगे.
ट्रंप ने बुधवार देर रात ‘बैटलग्राउंड' राज्य पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में अपनी जीत की घोषणा कर दी थी. ‘बैटलग्राउंड' उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, ‘हमने पेन्सिलवेनिया, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलाइना में दावा किया है, जहां बढ़त मिल रही थी़. इनके अलावा हम मिशिगन पर भी दावा कर रहे है, जहां बड़ी संख्या में गुप्त रूप से मतपत्रों के होने की जानकारी मिली थी.' उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा था कि चुनवाी प्रणाली की अखंडता को और राष्ट्रपति चुनाव को नुकसान हुआ है. इस बारे में चर्चा की जानी चाहिए.
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

