
US Presidential election: अमेरिका में चुनावी प्रक्रिया जारी है. रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के बीच कड़ा मुकाबला है. देश के दोनों ही दलों के प्रत्याशियों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. दोनों ही ओर से चुनाव में जीतने के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में अब जब वोटिंग (US presidential election) को करीब दो हफ्तों का समय बचा है एक खबर आई है जिससे डोनाल्ड ट्रंप को दिक्कत हो सकती है. यह खबर हिटलर के बारे में ट्रंप की सोच को लेकर आई है. आरोप है कि कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति अपने कार्यालय के एक अधिकारी से कहा था कि उसके पास हिटलर के जनरल जैसे जनरल होते. यह बात द एटलांटिक में छपी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ ज़ॉन कैली (John Kelley) ने यह दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने निजी बातचीत में यह बात कही थी. कैली, ट्रंप के राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में तैनात थे. कैली का कहना है कि ट्रंप ने अडॉल्फ हिटलर की तारीफ में कहा था कि हिटलर ने कुछ अच्छे काम किए थे. उसने एक बेहतर अर्थव्यवस्था तैयार की थी. न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक कैली ने कहा कि मैंने जवाब में कहा कि अर्थव्यवस्था को बनाकर उसने क्या किया. उसने उसे अपने लोगों और दुनिया के खिलाफ इस्तेमाल किया. कैली ने दावा किया कि इसके बाद मैंने उनसे कहा कि सर, आप ऐसे आदमी के बारे में कुछ भी अच्छा नहीं कह सकते. कुछ भी नहीं.
ट्रंप के चाहिए थे हिटलर के हुक्म मानने वाले जैसे लोग
कैली का आरोप है कि ट्रंप ने उनसे कहा था कि वे चाहते हैं उन्हें वैसे ही ट्रीटमेंट दिया जाए जैसा कि हिटलर के जनरल उसे दिया करते थे. कैली का दावा है कि ट्रंप ने उनसे कहा था कि आप जर्मन जनरल की तरह क्यों नहीं हो सकते ? कैली का कहना था कि इसके जवाब में मैंने कहा था कि यह तो पक्का है कि आप हिटलर के जनरल नहीं हो सकते. तब ट्रंप ने कहा, हां. तब कैली ने ट्रंप से कहा कि रोमेल (हिटलर का जनरल) को आत्महत्या करनी पड़ी थी क्योंकि उस पर हिटलर के खिलाफ षड़यंत्र का आरोप लगा था.
ट्रंप पर कैली की बड़ी टिप्पणी
गौरतलब है कि कैली ने ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ कार्यभार 2017-2019 तक संभाला था. कैली फोर-स्टार मरीन जनरल हैं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन में सबसे ज्यादा लंबे समय तक चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका में काम किया था . कैली का कहना है कि वे ट्रंप की कुछ नीतियों से सहमत थे. लेकिन उनका मानना है कि इस प्रकार के विचार वाले गलत व्यक्ति का देश के सर्वोच्च पद पर होने बहुत ही खतरनाक है.
कैली का कहना है कि उनकी राय में ट्रंप एक प्रकार से फासिस्ट विचारधारा के व्यक्ति हैं और ट्रंप सरकार में एक तानाशाह की नीति पर चलते हैं. कैली का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप एक दक्षिणपंथी विचारधारा के व्यक्ति है. एक प्रकार से सत्तावादी नेता हैं जो तानाशाह लोगों को पसंद करते हैं. इसलिए कहा जा सकता है कि ट्रंप पूरी तरह से फासिस्ट हैं.
कैली का कहना है कि ट्रंप ने यह कभी स्वीकार नहीं किया कि वह दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति नहीं है. ताकत के हिसाब से वह यह सोचते थे कि वे जब चाहें जो चाहें कर सकते हैं.
कमला हैरिस का हमला
ट्रंप पर इस प्रकार के गंभीर आरोप लगने के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसी सेना चाहते हैं जो केवल उनके प्रति निष्ठावान रहे. ये बहुत ही खतरनाक है. व्हाइट हाउस की ओर से भी कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन यह मानते हैं कि कैली ने जो कहा है वह सही है.
Donald Trump vowed to be a dictator on day one. He vowed to use the military to carry out personal and political vendettas. His former chief of staff said he wanted generals like Hitler's.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) October 23, 2024
Trump wants unchecked power. In 13 days, the American people will decide what they want. pic.twitter.com/p26wvGiN4i
उधर, ट्रंप के चुनावी कैंपेन देख रहे लोगों ने कैली के आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह सब पूरी तरह से झूठा है. कैली पर ट्रंप के कैंपेन मैनेजरों का कहना है कि वे फर्जी कहानियां अपने राष्ट्रपति कार्यालय में कार्यकाल पर बताते आ रहे हैं. कमला हैरिस के बयान पर उनका जवाब है कि वे चुनाव में पिछड़ रही हैं. ऐसे में इस प्रकार के फर्जी आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर बता रही हैं.
सवाल सभी के मन में यह उठ रहा है कि अगर कैली की बातें सही हैं तो ट्रंप हिटलर के जनरल के जैसे जनरल क्यों चाह रहे थे. वे क्या करना चाहते थे.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

