
चुनाव में वोट किसे देना ये जितना निजी फैसला है, चुनाव में मतदान करना है या नहीं ये एक राष्ट्रहित से जुड़ा फैसला होता है. जिस देश के नागरिक हैं उस देश के इलेक्शन में भाग लेना ही चाहिए. हालांकि ऐसा न करने पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होती लेकिन कभी कभी रिश्ते जरूर टूट जाते हैं. जी हां बिलकुल सही सुन रहे हैं आप. वोटिंग न करने का फैसला एक व्यक्ति की जिंदगी के ब़ड़े फैसले पर भारी पड़ सकता है. उसकी मंगेतर का कहना है कि वो अपने रिलेशनशिप पर दोबारा विचार कर रही है. क्योंकि उसके मंगेतर ने अमेरिकी इलेक्शन में वोट कास्ट करने से ही इंकार कर दिया. आपको बता दें कि अमेरिका में अपने 47वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस इस मुकाबले में आमने-सामने हैं.
सगाई तोड़ने का फैसला
जब से अमेरिकी चुनाव शबाब पर पहुंचे हैं सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है. रेडिट पर भी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिस में एक युवती ने बताया है कि उस की और उस के फियांसी की एज 26 साल है. उसने लिखा कि मेरे फियांसी का वोट देने का कोई इरादा नहीं है. इसे उस ने अपने लिए एक मोरल क्राइसिस बताया और पूछा कि क्या ये ओवर ड्रामेटिक है. युवती ने ये जानकारी भी शेयर की है कि वो फ्लोरिडा के रहने वाले हैं. उस के फियांसी का कहना है कि उसे डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों ही पसंद नहीं है. इसलिए वो वोट नहीं देगा. आगे उस युवती ने लिखा कि वोट न देने के बारे में कैसे सोचा जा सकता है.
My (26f) fiance (26m) isn't planning on voting for the US Presidential elections. I am having a moral crisis. Is ending our engagement over this dramatic?
byu/throwawaysadfaceidk inrelationship_advice
यूजर्स की राय
युवती के इस सवाल पर यूजर्स ने अलग अलग राय दी है. एक यूजर ने लिखा कि वोट देना अलग मसला है और रिलेशनशिप एक अलग मसला है. दोनों को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता. एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर आप को लगता है कि आप उसी के साथ रहना चाहती हैं जो वोट करे, तो इंगेजमेंट तोड़ने का फैसला ले सकती हैं. हालांकि, ये दोनों अलग अलग च्वाइस हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
