
डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) ने संभावित कोरोना वायरस (Coronavirus) वैक्सीन को लेकर किए गए दावों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर निशाना साधा. कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि यदि कोरोना वायरस वैक्सीन नवंबर चुनाव से पहले उपलब्ध होती है, तो वह Covid-19 वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव के मोर्चे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात पर भरोसा नहीं करेंगी. चुनाव को देखते हुए ट्रंप को महामारी को रोकने के लिए काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आशंका है कि ट्रंप सरकार चुनाव से पहले वैक्सीन लाने के लिए रिसर्च में तेजी ला सकती है.
कमला हैरिस ने सीएनएन से कहा, "मैं डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं करूंगी और वैक्सीन के बारे में किसी विश्वसनीय स्त्रोत से जानकारी मिलनी चाहिए, जो वैक्सीन की विश्वसनीयता और उसके प्रभाव के बारे में बात करे. मैं इसके लिए ट्रंप के शब्दों को नहीं मानूंगी." कोरोनावायस की वजह से अमेरिका में 1,88,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले हफ्ते रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में समर्थकों के सामने संभावना जताते हुए कहा था कि अमेरिका "इस साल के अंत तक या शायद उससे भी पहले कोरोना वैक्सीन का उत्पादन कर लेगा."
हालांकि, अमेरिका के शीर्ष संक्रमित रोग विशेषज्ञ एंथनी फोसी ने गुरुवार को कहा कि वैक्सीन के ट्रायल के शुरुआती नतीजे "नवंबर या दिसंबर" में आ सकते हैं. उन्होंने चुनाव से पहले अक्टूबर में वैक्सीन के तैयार होने पर कहा कि "ऐसा होने की संभावना कम है, लेकिन ये नामुमकिन भी नहीं है."
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

