जस्टिन ट्रूडो (Canada PM On Donald Trump) ने कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से कहा, "जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई से पीछे हटने वाले ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से दुनिया की तरक्की उन तरीकों से धीमी हो जाएगी, जो मेरे लिए चिंता का विषय हैं."
ट्रंप (Donald Trump) अभियान के एक प्रवक्ता ने कहा, "कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने आज रात पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण फैसला दिया. हम इसके खिलाफ तत्काल संयुक्त राज्य सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर इस बेहद अलोकतांत्रिक फैसले पर रोक लगाने की अपील करेंगे."
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के अहम भारतीय-अमेरिकी फंडरेज़र के मुताबिक, अगले साल राष्ट्रपति जो बाइडेन के दोबारा चुनाव में हिन्दू-अमेरिकी अहम किरदार अदा कर सकते हैं, और पार्टी को उन्हें अपने पक्ष में एकजुट करना चाहिए, क्योंकि इज़रायल-हमास के बीच जारी जंग के चलते जो बाइडेन प्रशासन को मुस्लिम-अमेरिकियों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रंप ने यह टिप्पणी न्यू हैम्पशायर में एक अभियान कार्यक्रम के दौरान की, जहां उन्होंने रिकॉर्ड संख्या में अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार करने का प्रयास करने वालों की आलोचना की.
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि एशियाई क्षेत्र के रेटिंग पोर्टफोलियो में शामिल करीब आधे देशों में वर्ष 2024 में संसद या राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. इन चुनावों में निरंतरता का मुद्दा प्रमुखता से छाए रहने की उम्मीद है.
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने सोमवार को घोषणा की कि उनके चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आयोवा और न्यू हैम्पशायर में टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल विज्ञापनों पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाएंगे.
अमेरिका में इन दिनों हाई हील्स को लेकर सियासत गरमाई हुई है. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए बुधवार को निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बीच हुई डिबेट 'बैटल ऑफ द हील्स, भाग 2' में बदल गई.
डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में अपने राष्ट्रपति कार्यकाल की शुरुआत के दौरान ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन, ईराक और सूड़ान से लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी.
न्यायाधीश आर्थर एंगोरोन, जो न्यूयॉर्क सिविल धोखाधड़ी मुकदमे की देखरेख कर रहे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में एक अदालत के क्लर्क का अपमान करने के बाद इस महीने पूर्व राष्ट्रपति पर एक सीमित प्रतिबंध का आदेश भी दिया था.
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में संभावित वापसी को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन ने देश के लोकतंत्र के लिए "संभावित खतरों" का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका में कुछ "खतरनाक" हो रहा है.
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदार विवेक रामास्वामी (US Presidential Election) ने कहा कि हर विभाग के लिए जीरो से शुरू करें और पिछले साल के बजट को डिफ़ॉल्ट के रूप में लेने के बजाय पूछें कि क्या खर्च करने की जरूरत है.
विवेक रामास्वामी ने थॉमस जेफरसन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने यूएस डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस लिखी थी तब उनकी उम्र सिर्फ 33 साल थी. उस भावना को फिर से जगाने की जरूरत है.
2024 में राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए रिपब्लिकन पार्टी में सबसे आगे चल रहे ट्रंप के लिए मुकदमे की तारीख अभी तक तय नहीं है.
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी यह दावा करते रहे हैं कि जज तान्या छुटकन के रहते चुनाव धोखाधड़ी मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो सकती, इसीलिए इसके लिए अलग से जज को नियुक्त किया जाए.
विवेक रामास्वामी ने कहा कि इस देश को एकजुट करने के लिए, मैं राष्ट्रपति के रूप में उन सभी अमेरिकियों को माफ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो राजनीतिकरण वाले संघीय मुकदमों का निशाना थे और जिन्हें उचित प्रक्रिया से वंचित किया गया था.

