अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी माना है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है. इससे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ये बात कही थी. ऐसा लगता है कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी है.
ट्रंप ने माना है कि मिडटर्म इलेक्शन में उनकी पार्टी को इसलिए नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ युद्ध किया और इससे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं.
भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मतदान किया.
2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में एलन मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में करीब 4,700 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. टेक्सास में तीन दशक बाद डेमोक्रेटिक गवर्नर चुना गया और डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा जमा लिया.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की मिडटर्म चुनावी हार के लिए सीधे तौर पर ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है. एक्स पर लिखी लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्थक मतदान करने तो पहुंचे, लेकिन 2024 में ट्रंप-वेंस को वोट देने वाले कई मतदाता इस बार डेमोक्रेट्स के साथ चले गए.
अमेरिका में डेमोक्रेट्स के हाउस और सीनेट दोनों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि जो लोग अमेरिकी नीति में नरमी की उम्मीद कर रहे हैं, वे गलत हैं.
कांग्रेस के दोनों सदनों में विपक्ष का नियंत्रण के बाद ट्रंप के लिए बड़े कानून पास कराना, बजट मंजूर कराना और अपने प्रमुख एजेंडे को आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है. उनकी सरकार को ज्यादा जांच-पड़ताल, संसदीय सुनवाई और फंडिंग संबंधी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है.
इजरायल के हमले के बाद गाजा जाकर घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर एडम हमावी अमेरिकी संसद के लिए चुने गए हैं. अमेरिकी सेना से सर्जन के पद से रिटायर हुए डॉ हमावी न्यू जर्सी के पहले मुस्लिम सांसद होंगे.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर डॉ. धीरज कौल ने जेन-जी और यूथ के वोटिंग पैटर्न पर बात करते हुए कहा कि पेंसिल्वेनिया में डेमोक्रेट की जीत में यूथ का बड़ा रोल है. डॉ. धीरज का कहना है कि जेन-जी और यूथ ट्रंप प्रशासन से नाराज थे. उनका साफ कहना था कि हमें थर्ड वर्ल्ड वॉर से बचाईए.
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलने से विपक्ष को कितनी ताकत मिल गई है? क्या डोनाल्ड ट्रंप अब संसद में पास हर कानून को मानने को मजबूर होंगे?
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट कैंडिडेट अब्दुल अल सैयद की जीत पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा.
भटकल से मिशिगन तक का सफर : सारा जुकाकू का बचपन अमेरिका में ही बीता है. उनके परिवार की जड़ें कर्नाटक के शहर भटकल से जुड़ी हैं. उनके पिता डॉ जुकाकू एस तैयब भटकल में ही पले-बढ़े हैं. वह किडनी रोग विशेषज्ञ हैं.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा वायरल मीम्स में कुछ लोग ट्रंप को पकड़कर डस्टबिन में डालते नजर आ रहे हैं.
अमेरिका में के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस चुनावी नतीजे को बराकओबामा डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीधा जनादेश मान रहे हैं.
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय मूल की पिया डांडिया ने रचा इतिहास, टेक्सास में डेमोक्रेट्स की वापसी, आयुष्मान खुराना को धमकी, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड. पढ़िए आज की 10 सबसे बड़ी खबरें.
