खबर में कहा गया कि ट्रंप ने पिछले 15 वर्षों में से 10 वर्षों तक कोई आयकर अदा नहीं किया क्योंकि ट्रंप ने दिखाया कि इस दौरान कमाई से कहीं ज्यादा उन्हें नुकसान हुआ था. व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने इस खबर को “फेक न्यूज” (गलत खबर) बताकर खारिज किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स रिटर्न का मुद्दा साल 2016 के चुनाव में अहम मुद्दा रहा. उनके कार्यकाल के दौरान भी यह मुद्दा चलता रहा और अब जब ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे हैं इस समय में यह मुद्दा फिर उठा है.
अमेरिका (America Elections 2020) में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी. US ने देश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में मध्यम से उच्च-कुशल H-1B व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण में निवेश करने के लिए गुरुवार को 150 मिलियन डॉलर (1100 करोड़ से ज्यादा) की घोषणा की. श्रम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण और परिवहन प्रमुख हैं, जिसमें H-1B वीजा धारक के लिए अनुदान कार्यक्रम का उपयोग वर्तमान कार्यबल को बढ़ाने और भविष्य में कार्यबल को विकसित करने के लिए श्रमिकों की एक नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा.
व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प से पूछा गया था कि क्या वह संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकतांत्रिक शासन के सबसे बुनियादी सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध हैं?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 महामारी नहीं रोक पाने के लिए एक बार फिर चीन पर हमला बोला और इसे ''चीनी वायरस'' कहा, साथ ही अपने समर्थकों से अपील की कि वे इसे ''कोरोना वायरस'' न बोलें क्योंकि यह नाम सुनने में इटली में कोई ''खूबसूरत स्थान'' जैसा लगता है. पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से मंगलवार को कहा कि अगर वह दोबारा निर्वाचित होते हैं तो अगले चार वर्ष में उनका प्रशासन अमेरिका को उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया का महाशक्ति बना देगा और अमेरिका की ''चीन पर निर्भरता को हमेशा के लिए खत्म कर देगा.'' उन्होंने तीन नवंबर को होने वाले चुनाव को '' आर्थिक अस्तित्व का मुद्दा'' करार देते हुए कहा कि महामारी से पहले अमेरिका आर्थिक स्तर पर अच्छा कर रहा था.
कमला हैरिस ने सीएनएन से कहा, "मैं डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं करूंगी और वैक्सीन के बारे में किसी विश्वसनीय स्त्रोत से जानकारी मिलनी चाहिए, जो वैक्सीन की विश्वसनीयता और उसके प्रभाव के बारे में बात करे. मैं इसके लिए ट्रंप के शब्दों को नहीं मानूंगी."
राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं. "प्रधानमंत्री मोदी मेरे एक दोस्त हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. कुछ भी आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है," ट्रंप ने पिछले साल ह्यूस्टन में 'हाउडी मोड़ी' कार्यक्रम में अपने ऐतिहासिक संबोधन को याद किया.
अमेरिका (America Elections 2020) में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को एक बार फिर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन (Joe Biden) से होगा. डेमोक्रेटिक की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) चुनावी मैदान में हैं. ट्रम्प ने हैरिस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति बनने के लिए सक्षम नहीं हैं.
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इस बार भी अपने एक्सप्रेशंस की वजह से ही. चर्चा उस घटना की हो रही है, जब मेलानिया ने इवांका ट्रंप के भाषण के बाद स्टेज पर उनका स्वागत किया.
अमेरिका (US Elections 2020) में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. दोनों ही दलों के नेता जोरशोर से चुनावी प्रचार में जुटे हैं. 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का नामांकन स्वीकार कर लिया है. भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने नामांकन स्वीकार किया.
US Presidential Election: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि केवल ट्रंप ही चीन और उसकी घातक आक्रामक प्रवृत्ति से निपट सकते हैं. भाषा की खबर के मुताबिक, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अमेरिकी जनता से कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो चीन और उसकी घातक आक्रामक प्रवृत्ति से लोहा ले सकते हैं.
अमेरिका में 20 लाख से अधिक प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के मकसद से, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधकों ने वीडियो के रूप में अपना पहला विज्ञापन जारी किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों और ट्रम्प के अहमदाबाद के ऐतिहासिक संबोधन के संक्षिप्त क्लिप शामिल हैं. इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान मोदी और ट्रम्प ने अहमदाबाद में भारी भीड़ को संबोधित किया था. ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए थे.
अमेरिका (America) में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को पार्टी के प्रेसिडेंट नॉमिनेशन को स्वीकार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर वह मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को हराने में कामयाब होते हैं तो अमेरिका के लिए सबसे बेहतर करेंगे और देश में फैले इस अंधेरे के साये पर विजय पाएंगे.
अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के प्रचार अभियान से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि ट्रम्प ने चीन (China) के विरोध में खड़े होकर भारत का साथ दिया और कश्मीर मामले में कभी हस्तक्षेप नहीं करके एकदम सही रुख अपनाया है. अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 74 वर्षीय ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से एक बार फिर पद पर काबिज होना चाहते हैं. उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार 77 वर्षीय जो बाइडेन (Joe Biden) से है.
अमेरिका के अगले उप-राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक नॉमिनी कमला हैरिस के लिए भारत में भी उत्साह दिख रहा है. उनकी भांजी मीना हैरिस ने रविवार को एक पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यह फोटो उन्हें तमिलनाडु से भेजी गई है. चेन्नई शहर में लगे इस पोस्टर में कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस की तस्वीरें हैं और इसमें तमिल में लिखा हुआ है- 'पीवी गोपालन की नातिन विजयी है'.

