व्हाइट हाउस (White House) पहुंचने की रेस में मिशिगन और विस्कोंसिन स्टेट 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. वर्ष 2016 के हुए चुनाव में इन दोनों स्टेट में जीत हासिल की थी. पांच स्टेट अभी भी ऐसे हैं जहां से नतीजे अभी नहीं आए, इनमें पेंसिलवेनिया और नेवादा जैसे छोटे स्टेट शामिल हैं.
US election result 2020: बाइडेन ने गृह नगर विलिमिंगटन में कहा, जब मतगणना समाप्त होगी तो निश्चित तौर पर हम विजयी होंगे. उन्होंने फिर जोर देकर कहा कि हर वोट की गिनती की जानी चाहिए. हालांकि रिपब्लिकन प्रत्याशी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसके खिलाफ हैं.
US Results 2020: बाइडेन की बात करें तो उन्होंने 20 राज्यों में जीत हासिल की है जिसमें उनका गृहराज्य डेलावेयर के अलावा कैलीफोर्निया और न्यूयॉर्क और वॉशिगटन डीसी जैसे बड़े राज्य शामिल है. पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्रंप की ओर से वर्ष 2016 में जीत गए एरिजोना राज्य में भी जीत हासिल की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति (US Election Results 2020) चुनाव को लेकर सनी लियोन (Sunny Leone) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट किया है. इस फोटो में वो पति डेनियल वेबर संग नजर आ रही हैं. फोटो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा: "ये सस्पेंस मुझे मार देगा."
बाइडेन ने भाषण में कहा, ‘‘ हमें पता था कि यह लंबा चलने वाला है. लेकिन किसे पता था कि यह अगले दिन सुबह तक पहुंच जाएगा. मैं यहां आपसे कहने आया हूं कि हम यह चुनाव जीतने की राह पर हैं.’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नजर ‘बैटलग्राउंड’ राज्यों के नतीजों पर है.‘बैटलग्राउंड’ उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता.
UP Presidential Election 2020: कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच सर्वाधिक 10 करोड़ से अधिक अमेरिकी, पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं .कोरोना वायरस के कारण चुनाव की रात लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर सन्नाटा पसरा दिखा.अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार रात को ही शुरू हो गई थी.
US Election Results 2020: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को उस समय अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) पर जीत का 'झूठा' ऐलान कर दिया जब व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए कड़े मुकाबले में बड़ी संख्या में वोटों की गिनती होनी बाकी है.
अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े भारतीय मूल के चारों प्रत्याशियों - डॉ.एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति- ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जीत दर्ज की है. अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी समुदाय पहली बार एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है और डेमोक्रेटिक तथा रिपब्लिकन, दोनों पार्टियों ने समुदाय के 18 लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए कई कदम उठाए.
US Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों (US Election) में मंगलवार रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) और रिपब्लिकन (Republican Party) उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका (America Elections 2020) में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद वोटों की गिनती चल रही है. कई राज्यों के नतीजे आ चुके है, वहीं कई राज्यों रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच कड़ी लड़ाई चल रही है.
US Election Results 2020: व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रम्प ने कहा, "चुनाव परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं. हम जीतने की राह पर हैं. फ्लोरिडा में हमने अच्छी जीत दर्ज की है. जीत के उल्लास में बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं."
अमेरिका (Americe Elections Result) में इस समय राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती हो रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, जो बाइडेन (Joe Biden) 10 राज्यों में जीत दर्ज कर चुके हैं, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खाते में अब तक 8 राज्य आए हैं. इस बार 160 मिलियन (16 करोड़) से ज्यादा लोगों ने वोट डाला है. मतदान प्रतिशत तकरीबन 67 फीसदी रहा है जो कि एक सदी में सबसे ज्यादा है. ट्रंप और बाइडेन अंतिम दिन तक जनता से मतदान करने की अपील कर रहे थे.
भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे तक बाइडेन और ट्रंप लगभग बराबर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, ट्रंप ने इसके उलट एक ट्वीट कर कहा है कि उनकी स्थिति पूरे अमेरिका में अच्छी दिख रही है.
ट्रंप और बाइडेन के बीच फ्लोरिडा जैसे अहम राज्य में कड़ा मुकाबला चल रहा है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर दोनों के बीच बहुत करीबी लड़ाई चल रही है. हालांकि, इन खबरों के बीच ट्रंप की कैंपेनिंग टीम ने दावा किया है कि ट्रंप फ्लोरिडा में जीत चुके हैं
US Election Result 2020: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि अमेरिका की जनता ने डोनाल्ड ट्रंप को एक और मौका दिया है या फिर बाइडेन के हाथों में सत्ता सौंपने का मन बना लिया है. बाइडेन और हैरिस विलमिंगटन, डेलावेयर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. जबकि, ट्रंप व्हाइट हाउस से चुनाव नतीजों को देख रहे हैं उन्होंने चुनिंदा अतिथियों को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है. चुनाव परिणाम के मद्देनजर व्हाइट हाउस और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इस साल करीब 23.9 करोड़ लोग मताधिकार के योग्य हैं. अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें से 25 लाख मतदाता हैं. यहां 13 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों के मतदाता हैं.

